Posts

लाल सांड निकला दस हजारी..

Image
बिना दुन्दुभी बजे आज सुबह दो सांड में जंग छिड़ गई. इस बीच कोई गाय दूर-दूर तक कहीं नज़र नहीं आ रही थी किन्तु ये सांड  पता नहीं किस बात से  एक दूसरे पर गुस्सा करते हुए अचानक भिड गए थे. ज़गह ऐसी थी कि दोनों लड़ाई छोड़ भाग नहीं सकते थे इसलिये घेरे में ही रहकर लड़ना दोनों की मज़बूरी हो गई थी. सैकड़ों की संख्या में सोमवार २३ जनवरी की सुबह नौ बजे से नगर  के जय स्तम्भ चौक में करीब दो घंटे तक लोगों ने इन सांडों  की लड़ाई का भरपूर आनन्द उठाया. इस लड़ाई में एक अवसर ऐसा भी आया कि इनमें से लाल वाला सांड उछलकर पार्किंग के घेरे का दायरा लांघने का प्रयास भी किया किन्तु तमाशबीनों ने सांड के प्रयास को असफल बना दिया. इसी लाल सांड पर एक सेठ मित्र ने अगले के साथ दस हज़ार रुपये का दांव लगा दिया था. लड़ते-लड़ते ज़ब लाल सांड एक बार भागने लगा था तो दांव लगाने वाले की घिग्घी बंद होने लगी थी.  भोलेनाथ ने अंतत:  उसका साथ दिया,  कुछ देर की लड़ाई और चली..फिर अब की बार लाल वाला नहीं बल्कि चितकबरा सांड उलटे पांव भाग खड़ा हुआ. इस तरह से लाल वाला सांड दस हजारी निकला. दांव लगाने वाला तो...

यहाँ भी " चूहे-बिल्ली " का खेल ...?

Image
शनिवार 7 जनवरी को मुझे भी सिटी हास्पिटल जाना पढ़ गया. शाम का समय था. शाम इसलिए कि डाक्टर साहब राजनंदगांव के मरीजों को शाम-रात को ही देखते है. वहां  काउंटर में दो से तीन कर्मी बैठे थे. गाने वाला एक चेनल टीवी पर चल रहा था. डाक्टर के आगमन के इंतजार में और भी ढेरों लोग बैठे थे. एक मोटा आदमी वहां रखी क्वाइन बॉक्स वाली मशीन में सिक्के डाल-डाल कर अपना वज़न आजमा रहा था. एक ही व्यक्ति का तकरीबन कुछ समयांतराल में अलग-अलग वज़न का टोकन निकलने से वह परेशान सा हो गया था. पहली बार 95  किलो...दूसरी बार के प्रयास में तीन किलो वज़न घट गया. तीसरी बार तो हद ही हो गई. एक किलो और घट गया. इस तरह  से तीन सिक्के हज़म करने के बाद उस मशीन ने घटतेक्रम में वज़न बताया. जब उस मोटे आदमी ने वहां बैठे और लोगों को मशीन से क्रमवार निकले वज़न के आंकड़ों का परिणाम बताया तो सब खिलखिलाकर हंस पड़े. वज़न घटाने हजारों रुपये माह में फूंक देने वालों की खुशफहमी के लिए शायद ऐसी मशीन कारगर हो सकती है. इस ठहाकेदार वाकिये के बाद सब डाक्टर के आने की राह  देख ही रहे थे कि वेटिंग हाल में कहीं से फुदकता हुआ एक छोटा चूहा आया. ...

पत्रकारिता का रंग पीला क्यूँ ....?

Image
" ऊँची कद-काठी ..., इकहरे बदन..., कंधे पर थैला..., माथे पर लाल तिलक...,हाथ में मोटा बंधा मौली धागा..., कमीज़ के खीसे में दो से तीन पेन..., आँखों  में पावर वाला ऐनक ..., हल्के पके सिर के बाल के हुलिए वाले एक शख्स से  आज मेरी मुलाकात हो गई. बाहें, बूढी ज़रूर हो गई हैं पर आज भी इनकी दौड़-भाग छत्तीसगढ़ के आठ जिलों में चलते रहती है. 70 के वय में जावानों की सी स्फूर्ति दिखाने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि अपनी पूरी जिंदगी बतौर मीडिया कर्मी सेवा में झोंक देने वाला भूषण लाल वर्मा है. इस साल वे इसी सेवा में अपनी उम्र की अर्धशतकीय पारी खेल रहे हैं. मूलत: दुर्ग जिले के नंदौरी निवासी श्री वर्मा अठारह साल की उम्र से प्रिंट मीडिया में प्रचार-प्रसार का काम कर रहे है. रायपुर के सप्रे स्कूल में दसवीं तक शिक्षा प्राप्त श्री वर्मा बताते हैं कि दो बार शिक्षा विभाग ने नौकरी का कागज भी आया पर घर की परिस्थियाँ बाहर जाने से रोकती रही सो चाहकर भी गुरजी नहीं बन पाया, फिर पिता स्व. रामलाल वर्मा भी उन्हें अपनी नज़रों से ओझल नहीं होने देना चाहते थे.मां का स्नेह  इन्हें  नहीं मिल पाया.  पैदा...

घोडा घांस नहीं, चना खाता है भाई

Image
तांगे की सवारी का अपना एक अलग ही  मज़ा है. आज बुधवार,  27 दिसंबर को मैने पड़ोसी जिला मुख्यालय दुर्ग में इसका भरपूर मज़ा लिया . अरसेबाद तांगे की सवारी का मौका मिला.मैने अनुभव किया कि जैसे-जैसे तांगा आगे बड़ता जाता था, वैसे-वैसे घोड़े के गले में बंधी घंटी और घुंघरू बज़ते जाते थे. घोड़े के टापों की आवाज़ के साथ ही एक अलग ही सुरीली आवाज़ लयबद्ध तरीके से मेरे कानों तक आनें लगी थी. मै तो शौकिया तांगे की सवारी कर रहा था पर उसमे बैठे-बैठे सोंच रहा था कि एक समय था,  जब  इसकी सवारी पर लोग निर्भर  हुआ करते थे. इसमे बैठने का अपना एक अलग ही महत्व रहता था. तांगे पर बैठना शान की सवारी समझी जाती थी. अब समय बदल गया है. साईकिल, रिक्शे आ गए. अब तो रिक्शे भी कम हो गए. उनकी जगह ऑटो रिक्शे ने ले ली है. मेरा शहर राजनांदगांव शुरू से ही तांगा विहीन रहा है. दुर्ग के स्टेशन क्षेत्र में ज़माने से तांगे का प्रचलन है. ताकियापारा का तांगेवाला मुनौव्वर कहता है कि ( घोडा, घांस नहीं, चना खाता है भाई  ) घोड़े का चारा " चना " खरीदना भी अब आसान नहीं रह गया है. अब तो पहले जितन...

घुटनों की कोमल त्वचा रक्तरंजित

Image
स्कूल की घंटी बजी. सब बच्चे प्रार्थना के लिए नीयत स्थान पर इकट्ठे हुए. सावधान- विश्राम के साथ प्रार्थना हुई. कक्ष में प्रवेश के साथ ही बच्चों को खाने के लिए चना-मुर्रा परोस दिया गया. गुरूजी ने इतने में ट्रांजिस्टर चालू कर   दिया. बच्चे गाना सुनते हुए चना-मुर्रा का स्वाद लेते रहे. सरकारी प्राथमिक स्कूलों में यद्यपि संगीत शिक्षा नहीं दी जाती पर गुरजी कहता है कि बच्चों को ट्रांजिस्टर सुनाना उनकी पढाई का एक हिस्सा है. दिसंबर के आखरी सप्ताह की शुरुआत होने वाली थी. शीत की भयंकरता भी स्वभाविकतौर पर बढ़ गई है. कक्षाएं जारी थी. घडी के कांटे आगे के घंटे बजा रहे थे. सूरज अपने रास्ते आधे दिन कि दूरी तय करने लगा था. एक बच्चे की गल्ती सिर्फ इतनी थी कि उसने समयपूर्व भोज़न की घंटी बजाने बावत गुरूजी से पूछ बैठा. दूसरे को पिछलग्गू होने का खामियाजा भुगतना पड़  गया. पहले तो दोनों की  धुनाई ( रुई की तरह ) हुई.  बाद का नतीजा सभी देख रहे है. एक ओर भोज़न की सुगंध से स्वादेंद्रिय गुदगुदाने लगी थी तो दूसरी ओर बालू, बाजारी, कंकड़ -पत्थर के छोटे-बड़े टुकड़े, घुटनों की कोमल त्वचा कुरेद रक...

आखिर कहाँ गई वो गुरुता....?

Image
प्रायः रेडियो और भाषणों में सुनने और लेखों व किताबों में पढ़नें मिलता है कि प्राचीन भारत में नारी का स्थान बहुत ऊँचा था और मुस्लिम आक्रमण के बाद नारी का स्थान नीचे गिरा. एकदम प्राचीन यानि वैदिक युग में नारी का स्थान बहुत  ऊँचा था. भारत प्राचीन काल से अनेक मायने में महान रहा है. इसी भारतीय समाज में गणिकाओं का भी  उल्लेख   मिलता है . भारतीय नारी के आर्थिक अधिकार, महाभारत  व रामायण काल में नारी  का स्थान, संस्कृति  व साहित्य  की अश्लीलता , शुद्र  और नारी का चित्रण , वर्ण  और जातियां  हिन्दू  विवाह , सामाजिक   तथा  सांस्कृतिक,  शिक्षा , चिकित्सा,  विज्ञान निहितार्थ  की बातें  समय - काल के अनुसार  परिवर्तित  होती रही  है. आध्यात्म और विश्व शांति के  प्रयासों के लिए  भारत को विश्वगुरु की संज्ञा भी दी जा चुकी है. यहाँ एक पढ़ी हुई चार पंक्तियाँ प्रासंगिक है -    " भगवान ने मेहनतकश लोगों को भेज दिया... ,अमेरिका ,रूस और जापान...., विश्व को एक नई दिशा देने...., ...

सब कुछ भुला दिया रे..

Image
फेसबुक-फेसबुक खेलते-खेलते रात कब दो बाज़ गए, पता ही नहीं चला. घडी में नज़र गई तो मै सीधे बिस्तर पर चला गया. रात ज्यादा होने से ज़ल्दी आँख भी लग गई. एक बहुत ही अच्छा गाना " कभी बंधन छुड़ा लिया...,कभी दामन छुड़ा लिया...ओं मितवा रे...ऐ...ऐ..ऐ." के बोल की तेज़ आवाज़ ने सुबह ज़ल्दी उठनें मजबूर कर दिया. मैने खिड़की खोल, नज़रें दौड़ाई . नगर-निगम का एक सफाई कर्मी झाड़ू बंधे बांसड़ा लिए गली साफ़ कर रहा था. खर्र र्र.. र्र..र्र.., खर्र र्र.. र्र..र्र..की ध्वनि के बीच कानफोडू आवाज़ वाला मोबाईल अपनी जेब में रखा था. गाने के बोल में मधुरता ज़रूर थी किन्तु आवाज़ की क्वालिटी माशाल्लाह !.....(आप समझ सकते है) ज़ब मोबाईल का चलन नहीं था तो साफ-सफाई करने वाले कर्मी एक ओर लम्बा चमड़े का पट्टा ( बिना संकल वाला )लटकाए रखते थे. चमड़े का ही कव्हर जिसमें बड़ा ट्रांजिस्टर हुआ करता था. फ़िल्मी गानों की धुन उन्हें खर्र र्र.. र्र..र्र.., खर्र र्र.. र्र..र्र. करने उत्साहित करती थी. ऐसा दृश्य देख लगने लगता था कि गाना सुनते हुए काम का अपना अलग मज़ा है. अब ट्रांजिस्टर विलुप्त हो गया है. ढेरों अन्य सुवि...