Posts

तो क्या इस बार रावण को दफनाना पड़ेगा …???"

Image
नौ  दिनों तक माँ शक्ति की पूजा-अर्चना के बाद अष्टमी हवन के साथ ही दशहरा मनाने लोग उत्सुक हैं! 'राम' दल रावण बनाने में जुटा है! विशालकाय रावण बनाया जा रहा है! रावण बनाने वाले 'रामों' में आज अचानक रावणप्रेम कुछ इसतरह छलकने लगा था जैसे अब-तब 'रामों' में रावणत्व जागने ही वाला हो! एक 'राम' कह रहा था-" बारिश की समाप्ति और ठण्ड की शुरुआत के इस मौसम का असर रावण को भी हो गया है! उन्हें सर्दी-खांसी की शिकायत हो गई है! वैसे भी ऐसे मौसम में ज्यादा कढ़ी खाने से नज़ला हो ही जाता है, फिर रावण भी तो कढ़ीप्रेमी रहे हैं! डाक्टर ने कोक, फेंटा, लिम्का, माज़ा, पेप्सी अचार, चटनी, इमली, संतरा, नीबू. दही आइसक्रीम जैसी चीज़ों से परहेज करने कहा है!"  दूसरा 'राम' कहाँ शांत रहने वाला था, कहने लगा-" तभी मैं सोचूं, ये हजारों  का विज्ञापन बोर्ड कैसे ख़राब हो गया, सभी नाक से एक साथ जब बहेगा तो बिन बारिश न सिर्फ बरसात होगी बल्कि बाढ़ भी आएगी!" रामदल में इस बात पर बहस छिड़ गई कि आखिर रावण को सर्दी-खांसी कैसे हो गई? इसकी वजह कोई अंदरुनी वंशानुगत एलर्जी तो कोई धूल-ध...

" जब गीली जेब से निकली रुदनी ....!!! "

Image
पानी गिरा …, बाढ़ आई …, चार यार जुटे...., मस्ती के मूड में उछलते-कूदते नहाने के साथ ही बाढ़ का मज़ा ले रहे थे! बाढ़ में बह कर आई  मछलियां, नहाने वालों के नंगे शरीर से टकराकर शरमाती हुई भागने लगी! सभी ने नहाते-नहाते मछलियां पकड़ने की युक्ति लगाई! एक पारदर्शी कपड़े के सहारे अब ये सभी मछलियां पकड़ने में व्यस्त हो गए! देखते ही देखते इनके पास कोतरी...., बिजलू …,टेंगना …,सारंगी …, सहित एक-दो छोटी मोंगरी जैसी मछलियां संग्रहित हो गई! इस बीच कुछ और उत्साहित लोगों की भीड़ वहां बढ़ गई! पकड़ी गईं मछलियों को अब बांटने की बारी आई! यद्यपि सब के सब प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दे रहे थे पर मछलियां पकड़ते-पकड़ते इनमे से एक की गतिविधियां शेष लोगों को संदेहास्पद लगाने लगी थी! सवालात भरी नज़रों से उसे ऐसा देख रहे थे जैसे सभी का मौन आग्रह शंका समाधान चाहता हो,  तत्काल तलाशी ली गई तो चड्डे की गीली जेब से रुदनी नामक मछलियां निकलने के साथ ही मछलियां छुपा रखने की पोल भी खुल गई, हा.... हा.... हा...., फिर क्या था, मछलियां गवांने  साथ ही उसे बंटवारे से भी बेदखल होना पड़ गया! 

हाय रे मेरे गुल्लक के 'हीरे' …??? "

Image
" घर में एक सामान ढूंढते- ढूंढते बरसों पुराना एक गुल्लक हाथ लग गया. बिना देरी के उसे जब नारियल की तरह फोड़ा तो  मेरे गुल्लक के 'हीरे' पांच... दस...बीस... पच्चीस, पचास और एक-दो के सिक्कों की शक्ल में मिले! चिल्लहर की भरमार हो गई! आज पूरा बाजार घूम गया, जहां भी चिल्ल्हर के रूप में भुगतान का प्रयास किया, स्वीकार करना तो छोड़ दुकानदार मुझे इस तरह घूरते रहे जैसे मैंने कोई उनकी बेटियां भगा लेने जैसा अपराध कर दिया हो! चिल्लहर के बदले बड़ी मोहब्बत से चाकलेट और चवन्नी छाप पीपरमेंट थमा देने वाले बाजार में खूब चांदी कूट रहे हैं! चिल्ल्हर के बदले कुछ भी गिफिन [ निकृष्ट ] किस्म की चीजों को थम देना वर्तमान व्यवहारिक बजारनीति बन गई है जबकि विधिकतौर पर पांच, दस, बीस जैसे सिक्केयुक्त चिल्लहर पच्चीस रुपये तक स्वीकार करने से कोई मना नहीं कर सकता! यही क़ानूनी बाध्यता है! मित्रों सरकार ने अब तक सिक्कों में सिर्फ चवन्नी यानी पच्चीस पैसे को ही घोषिततौर पर बंद किया है, इस लिहाज से शेष सिक्के प्रचलन में हैं पर व्यवहार में ये सिक्के कहाँ गायब हो गए हैं, ये सरकार और प्रशासन के समक्ष बड़ा सवाल है...???...

" हिचकोले तो खाने पड़ेंगे प्रभु...!!! "

Image
महाप्रभु श्री गणेश जी से मूषकराज कहने लगा- " सावन तो गया, भादो में बरसाती घटा का साया दिख रहा है ! बारिश का दौर जारी है ! छत्तीसगढ वैसे भी जंगलों से परिपूर्ण है, एक बार घटाटोप बादल इसके  उपर छा जाये तो इसकी हरियाली देखते ही बनती है ! हरी-भरी धरती का सुख प्राप्त हो रहा है, इस अदभुत झांकी से अच्छी झांकी और क्या होगी प्रभु ! बहुत मजा आ रहा है! आपकी कृपा से रोज सेव, केला, मौसंबी, संतरे के साथ ही भुजिया, नमकीन का स्वाद लेने मिल रहा है! " प्रभुश्री मुस्कुराते हुए बोले- " ये सब कहने-बोलने की जरुरत ही क्या है ? " मूषकराज जी कहने लगे- " प्रभु, जब आप आराम की मुद्रा में थे तब मै उस ओर निकल गया जो विसर्जन मार्ग है ! मैने देखा, 1 किमी में 500 से कहीं अधिक छोटे-बडे गड्ढे हैं ! उन गड्ढों में पानी भी भरा है जिससे खतरा और बढ़ गया है ! क्या बताऊं प्रभु, मुझे खुद डंका-चम्पा करते लौटना पड़ा ! " मूषकराज की बातें सुन प्रभु ने फिर एक मधुर मुस्कान बिखेरी ! मूषकराज कहने लगा- " आप तो बस मोदक सेवन कर मंद-मंद मुस्कुराते रहिए, पर इतना जान लीजिये कि हिचकोले तो आपको भी खान...

" वो अनसुलझा सवाल ! "

Image
तीर्थयात्रा से अभी-अभी लौटकर आये एक शख्स से आज अचानक मुलाकात हो गई। चाय की चुस्कियों के साथ उन्होंने चर्चा शुरु की। उनकी बातें  सुनकर लगने लगा कि धर्म-कर्म के प्रति शायद उसे वितृष्णा सी हो गई है ! वो कहता जा रहा था, मै सुनता जा रहा था। कहने लगा- " इन दिनों हिन्दू और हिन्दुत्व की चिन्ता खासकर बाबाओं को 'सरकार' से भी ज्यादा होने लगी है। तमाम बाबाओं को प्रणाम करने के साथ ही वह बताते गया कि इसी चिन्ता में बाबाओं की जमात जुटी थी। सिहासन वाले बाबा, 'भगवान' और 'अवतारी पुरुष' का अंतर समझा रहे थे, साथ ही भक्तों द्वारा की जाने वाली पूजा विशेष पर भी वे आपत्ति जता रहे थे। इंतने में 'हवाई जहाज' वाले बाबा भड़क गये, कहने लगे- " हिन्दूधर्म को बर्बाद न करो ! " 'बटलोही' वाले बाबा भी कहां चुप रहने वाले थे, वो कहने लगे- " चरमपंथ को बढावा देना बंद करो। " किसिम-किसिम के बाबा वहां जुटे थे। 'गोली' ( गांजा गली, मानव मंदिर के पीछे ) वाले बाबा अपनी बडी-बडी आखें दिखाते हुए कहने लगे-" किसी के निजी अहंकार के लिए अन्य गेरुआधारियों का इस्त...

" कुत्ते, मै तेरा खून पी जाऊंगा …!!! "

Image
रात की अंधियारी छाई थी! घडी का छोटा कांटा ग्यारह पे तो बड़ा कांटा पांच पे था!  सेकण्ड का कांटा बारिश की फुहारों के चलते मारे ख़ुशी के दो गज उछाल-उछलकर चल रहा था! बाइक से मैं घर लौट रहा था ! गांधी चौक पंहुचा ही था कि एक कुत्ता भौकते हुए ऐसे दौड़ते हुए आया जैसे अब-तब काट ही खायेगा ! उसके पीछे चार-पांच और कुत्तों की तत्काल आमद हो गई! फिल्मों के महानायक धर्मेन्द्र की भांति " कुत्ते, मै तेरा खून पी जाऊंगा …!!! " टाइप का कोई डॉयलॉग भी नहीं  मार सकता था! अरे उस समय तो अपनी जान बचने की पड़ी थी! बदहवासी की  हालत में मेरे मुंह से एक बेहद भद्दी गाली [ यहाँ लिख नहीं सकता ] जोरदार आवाज में निकली ! मैंने बाइक वहीँ रोक दी ! कहां अच्छा-खासा सावन की फुहारों का मजा लेते लौट रहा था, कुत्तो ने मुझसे गालियों  की झड़ी करवा दी! मेरे रुकते ही सारे कुत्ते अपनी जगह पर रूककर एकसाथ अपनी राग अलापने लगे थे! अंत में फिर एकबार एक गाली चटकाने के साथ ही बारी-बारी सभी कुत्ते उल्टेपांव भागने लगे! जब सभी भाग गए, तब मैंने राहत की सांस ली! मेरा रास्ता साफ हुआ और मैं आगे बढ़ गया! अब तक का अनुभव यही बताता है क...

" आये बदरा कारे-कारे...!!! "

Image
चिलचिलाती धूप थी, लू का कहर था, तेज अँधड के बाद जब मिट्टी की सौंधी खुशबू आने लगी तो पतछड में खोया बरगद प्रफुल्लित होकर आहें भरने लगा । लू के थपेडे खाकर अधमरी हो चुकी गौरइया अब सांस लेने लगी है। अब वह धूल स्नान करना छोड़ " छपक-छइया " करने में जुट गईं हैं । चीं...चीं...चीं... की आवाज फिर गूंज उठी और उसकी आँखों में हरियाली सी छा गई । अरे, बादल जो सज-संवरकर आया है और मानो कह रहा हो-" बडे अच्छे लगते हैं ... ये धरती...ये नदिया...और तुमsssss...!!! " संस्कारधानी नगरी राजनांदगाँव के मोहारा जल शोधन व संवर्धन गृह से लगाकर बहती अगाध शीतलता बिखेरने वाली शिवनाथ नदी आसमान मे छाये बादल के ठाठ-बाट को देख ऐसे लजाने लगी थी जैसे कोई नवयौवना अपने प्रियतम के सामने घूंघट सरकाते शरमाती है। लरजकर ही सही पर जैसे कह रही हो-"आये बदरा...कारे-कारे...!!!" दुल्हा सरीखे बन-ठन के पहुंचे बादल के आगे-आगे नाचती-गाती सी बयार ऐसे चलती रही जैसे किसी मधुर धुन में संगत कर रही हो। झुके पेड़-पौधे अब अपनी गर्दन उचका-उचकाकर धूल से कहने लगी थीं कि " चल भाग री करमजली, अब तेरा कौन है यहाँ...!!...