Posts

" हां भई... चल रही लहर है....!!! "

Image
लोग कहते हैं, देश मे लहर चल रही है.... अरे तो किसे इंकार है भाई... लहर तो चल ही रही है, पेट्रोल-डीज़ल के दाम लहरा-लहरा के बेतहाशा बढ़ने की... कमरतोड़ महंगाई की... खाली हाथों को काम न मिलने की... पीने के साफ पानी की... रसोई गैस के दाम बढ़ने और किल्लत की... घपलों-घोटालों और भ्रष्टाचार की... या फ़िर रोज बह रहे बेगुनाहों के खून की नदियों की ही क्यों न हो आखिर चल तो लहर ही रही है! कहते हैं, लहरें आवारा होती हैं, जातिवाद, साम्प्रदायिकता, न्याय, विकास, जोड़-तोड़, देशभक्ति, धर्मनिरपेक्षता, राजनीतिक तिकड़मबाजी, जहर उगलती जुबां की आवारा लहरें उफान पर हैं! जिन खेतों मे हरी-भरी फसलें लहलहाया करती थीं... उन खेतों मे दरारें दिखने लगी हैं! खेत की दरारें पानी मांग रही हैं पर उसे बून्द भी नसीब नहीं हो पा रह है ! न सरसों का पीलापन दिखता न अलसी की महक आ रही है! खेत उजाड़ और अनाज के गोदाम खाली हो रहे हैं! पालतु पशुओं को हरा चारा क्या सूखा तिनका भी नहीं मिल रह है! बाजार मे बे-मौसम कच्चे-पके आम जरूर बिक रहे हैं पर बेचने वालों को इस बात का तनिक भी एहसास नहीं कि आखिर आम के बौर मुरझाने क्यों लगे हैं...?  इन दिनो...

" हुदहुद को "कठफोड़वा" समझने की भूल ...! "

Image
दोपहर  का समय ढल चुका था, सूर्य की किरणें तिरछी पड़ने लगी थी! मुझे हल्का बुखार लग रहा था, इसका अहसास मुझे घर से निकलने के पहले ही प्याज़ की बदली गंध ने करवा दिया था! सुकून पाने की फ़िराक में मै हरियाली के बीच पहुँच गया! गुनगुनी हवाएं चल रही थी, चिड़ियों का चहचहाना भी जारी था! हल्की गर्माहट के साथ ही नमीयुक्त जगहों पर राहतभरी ठंडकता महसूस होने लगी थी! अचानक मेरे कानों में ठक... ठक... ठक.... की आवाज आने लगी! मैं आवाज वाली आसमानी दिशा की ओर काफी देर तक गौर किया! मशक्कत बाद मैंने देखा, वृक्ष की टहनियों के नीचे तने पर एक लम्बी और नुकीली चोंच वाला पक्षी बैठा है और बार-बार तने पर अपनी चोंच से वार कर रहा है, ठक...  ठकठक.... ठक... की आवाज़ चोंच की चोट से आ रही थी! मै बड़ी उत्सुकता से उसे देखे जा रहा था! काले और सफ़ेद रंग के संयोजन वाला वह पक्षी था! तने की सूखी छाल छिलकर शायद वह कीड़े-मकोड़ों को खाए जा रहा था! मैंने गौर किया कि जब वह पक्षी चोंच की चोट नहीं कर रहा तो भी ठक... ठक... ठक.... की आवाज आती रही! मैने अपनी नजरें दौड़ाई, कुछ दूरी से ही एक नाटे कद और भरे बदन वाला काला सा व्यक्ति दरख्तों ...

" अब की होली टन... टन... टन...!!! "

Image
मुंह लाल... आंखें गुलाबी... और हांथ में पिचकारी लिए जो बच्चे अभी धमाचौकड़ी मचा रहे हैं, ये वो ही बच्चे हैं जो एक दिन पूर्व संध्या ठीक होलिका दहन के वक्त " होली के होकड़ी " चिल्ला रहे थे!मै जब घर से निकला तो मेरे स्वयं के आभामण्डल में कुदरती रंगों की बहार थी. मेरे मन में होली के कृत्रिम रंगों का इंद्रधनुष समाया हुआ था. मै चौराहे पर पहुँच भी नहीं पाया था कि दो हाथ पीछे से आकर मेरे चेहरे को मलने लगे थे. चंद समय में ही मुझे एहसास  हो गया कि किसी ने मेरे चेहरे को मोबिल पेंट से पोत दिया है. कोई गोबर खेल रहा था तो किसी को नाली का कीचड़युक्त पानी प्यारा लग रहा था. सभी अपने में मस्त नज़र आ रहे थे. कभी सुनते थे कि भगवान श्री कृष्ण की बंशी होली में बजती थी तो उसकी धुन में राधा बावली हो जाती थी. सात्विक ठिठोली होती थी. " कृष्ण " होली में " राधा " को रंगते हुए अब भी दिखता है. नाम " बृज की होली " भले ही रख दिया जाता है पर अमीर का अहम् और गरीब की संकीर्णता स्पष्ट दृष्टिगोचर होती है. टूटे दिल जुड़ने की बजाय चकनाचूर हो जाते हैं. " रंग में भंग" पड़ने से सूख...

...और बिखर गई मीठी मुस्कान ...!!!

Image
कंधे में स्कूल बैग लटकाये, हाथ में चाकलेट बार का डिब्बा लिये नई नीली जिंस और टोपीदार नीली टी-शर्ट में मास्टर आर्यन शर्मा को देख उनके सहपाठी समझ गये कि आज उनके लिये दिन विशेष है। सब के चेहरे में मीठी मुस्कान बिखरते देर नही लगी। कक्षा-कक्ष में प्रवेश के साथ ही " हैप्पी बर्थ डे टू यू...हैप्पी बर्थ डे टू डियर आर्यन...!!! " की आवाज से वातावरण गूंज उठा । सबने खुशियां बांटी, बाबा आर्यन ने बेहद मीठी अनुभूति के साथ सबको धन्यवाद दिय ा । स्कूल से लौटकर आर्यन ने बताया कि उनके स्कूल " नीरज पैरेन्ट्स प्राइड " में जिस बच्चे का जिस दिन जन्म दिन होता है, उसे उस परिप्रेक्ष्य में रंगीन वस्त्र धारन की छूट होती है और कक्षा-कक्ष मे सामूहिक खुशियाँ मनाने की परम्परा है । खुशियों का सुहावना अवसर कुछ ऐसा था जैसे सब बच्चे समवेत स्वर में कह रहे हों - " सूरज रौशनी लेकर आया, और चिडियों ने गाना गाया फूलों ने हँसकर बोला बधाई हो, तुम्हारा जन्मदिन आया...!!! 

" कोई लाग-लपेट नहीं, एकदम हू-ब-हू ...! "

Image
गाड़ी चल पड़ी थी, मैं दौड़ के चढ़ा, मेरा चढ़ना तो उसका उतरना हुआ। चढ़ते हुए मैने गुटखे की पीक मारी, फिर क्या था, उतरने वाले की पेन्ट और शर्ट छींटदार हो गई। उसका गुस्सा फूटना स्वाभाविक था, व ो गालियों की बौछार करने लगा, बस की रफ्तार बढ़ चुकी थी जो मेरे लिये सुकूंनदायक थी। उसकी गालियों की आवाज बस के हार्न की आवाज के आगे दब के रह गई । अपनी गलती के अहसास के साथ ही परिस्थितिजन्य बेहद हसी भी आ रही थी। अब बस अपने गन्तव्य के लिये पूरी रफ्तार से चलने लगी। भीड़ भरी बस की अंतिम सीट से अत्यन्त गम्भीर लहजे में "देख तो दाई, ये रोगहा ह साती-मुडी ल सीथे" की शिकायती आवाज आयी । सब के कान ( खरगोश के कान की मानिन्द ) खड़े हो गये । मनचले (हरकती) की पिटाई भी हुई, कइयों ने " बहती गंगा " में अपना हाथ भी साफ किया । सफर का माहौल शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा था । मैने बस के ड्राइवर साहब से कहा- " भइया, संगीत तो शुरु कर दीजिये...? " बस में बैठे कुछ और लोगों ने भी यही गुजारिश की। अब संगीत शुरु हो चुका था पर यह क्या ...? " ओडी विलयाडु पापा " टाइप का गाना बजने लगा था । ...

" कलियों और भौंरों के बीच गुफ्त-गू क्यों नही ...???

Image
बाग-बगीचों में फूल अब भी खिलते हैं , खेत-खलिहानों में फसलें अब भी लहलहाती है, चिड़ियों का चहकना भी कम नहीं हुआ फिर भी न जाने क्यों कुछ कमी महसूस होती है! प्रकृत ि अब लोगों को हँसमुख रहने उद्यत क्यों नही करती ! पुराने रसिकजन बताते हैं कि पहले फूलों को मुस्कुराने कहना भी नहीं पड़ता था और वो खिलखिला पड़ते थे, कोयल की कुहू-कुहू की आवाज कर्णप्रिय लगती थी, बसन्त की दस्तक तब भी होती थी और अपने आगमन का पूर्वाभास भी करवा जाता था, अब तो कब आकर कब निकल लिये पता ही नहीं चल पाता । हरियाली निगलने में गलियों की क्रांक्रीटिंग ने कोई कमी नहीं की है। नाराज फूल मुस्कुराना पसंद नहीं करते । आसमान में बादल जरुर छाते हैं पर मन के आसमान में उदासी बादल क्यों है भाई ? अंतरतम का पपीहा जरुर पुकारता है " पी कहां है....पी कहां है.? पर " तूती की आवाज " हमेशा की तरह नक्कारखाने के आगे दब कर रह जाती है। जीवन की आपाधापी में शायद हम शिकायत, निंदा , धनलोलुपता और विरोध के दलदल में फंसकर रह गये हैं ! " कलियों और भौरों " के बीच अब गुफ्त-गू क्यों नहीं होती...??? आज का बसंत यह बताने मे भी नाकाम लगत...

" भई, आखिर ये क्या बात हुई ....??? "

Image
मै नई टी शर्ट और नई पैंट पहनकर घूमने निकला! सुबह से शाम हो गई पर किसी ने भी " यू आर लुकिंग स्मार्ट " जैसी बात नहीं की ! सात बजते-बजते बतौर इंसानी फितरत मैंने एक से पूछ ही लिया " ये शर्ट-पैंट कैसी लग रही है? " जाहिर है, जवाब सकारात्मक ही मिला! जबरदस्ती के इस सुकून का अहसास जरुर किया, क्षणिक आनंदित रहा पर अगले ही पल मैं सोचने लगा- भई, ये क्या बात हुई कि किसी ने कह दिया ' अच्छे लग रहे हो ' तो मै खुश हो गया और कोई कह दिया ' तुम्हारी ड्रेस ठीक नहीं है ' तो मैं दुखी हो जाऊं...! क्यों भई...? मैंने तो ठान लिया है, किसी से अब इस तरह तो पूछना ही नहीं है ! हाँ, कोई अपने से पूछ ले तो बात अलग है! कुल जमा सब महसूस करने की बात है मित्रों! मैं तो अब फटी चप्पल और पाजामे में भी ठीक उसी तरह महसूस करने लगा हूँ जिस तरह नए कपडे पहनकर होता है! अब देखता हूँ " हर दिन होली और हर दिन दिवाली " कैसे नहीं होती है! मेरे लिए तो अब हर दिन उत्सव है! मित्रों, क्या आप भी मनाना चाहते हैं ऐसा उत्सव ???